Top News

लाठीचार्ज की घोर निंदा की गई।जमानियां। बार एसोसिएशन जमानियां के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह अधिवक्ता की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक संपन्न हुई। जिसमें वाराणसी अधिवक्ता के उपर प्राणघातक हमला के विरोध में रोष जताते हुए। महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार अवनीश कुमार को सौंपते हुए। अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह अधिवक्ता ने बताया कि वाराणसी अधिवक्ता शिवप्रताप सिंह के उपर वाराणसी पुलिस कर्मियों द्वारा बर्बता पूर्वक लाठी चार्ज करने की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि निंदा प्रस्ताव पारित कर शासन से प्रमुख मांग की जा रही है। जिसमें अधिवक्ता के उपर किए गए लाठी चार्ज में दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करते हुए। दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही इस आशय का आदेश शासन के द्वारा निर्गत किया जाए। ताकि इस तरह की पुनरावृति प्रदेश में पुलिस के द्वारा अधिवक्ताओं के उपर ना किया जाए। उक्त मौके पर मेराज हसन, उमाकांत, फैसल होदा, सुनील कुमार, राजेश कुमार, अंश बहादुर सिंह, अंजनी त्रिवेदी, मिथिलेश प्रताप सिंह, शमशाद राईन, आजाद खान, अशरफ, अक्षय कुमार, एजाज अहमद, अरविंद कुमार राय, अवधेश प्रसाद, राजकिशोर सिंह यादव, बृजेश सिंह कुशवाहा, मुनेश कुशवाहा सहित आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने