वाराणसी,लक्सा पुलिस ने भाग्यलक्ष्मी वेबसाइट के माध्यम से जुआ खेलाने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उसके कब्जे से एक एंड्रायड मोबाइल,जुए के फड़ से 2980/नगदी किया बरामद वाराणसी -- जनपद में भिन्न-भिन्न वेबसाइटों से ऑनलाइन जुआ खेलने, खेलाने वाले लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लक्सा दयाराम की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रविवार को नीमा माई मंदिर के सामने वाली गली मीरबाग औरंगाबाद में ऑनलाइन जुआ खेलने व खेलाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके अड्डे से एक मोबाइल फोन, जुए के फड़ से 2980/ नगदी बरामद किया। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों का नाम फ़ैज़ अहमद पुत्र मोहम्मद रईस अहमद सी 15/288 एके लल्लापुरा वाराणसी तथा दूसरे का नाम इम्तियाज़ पुत्र जलालुद्दीन निवासी डी 56/02 मीरबाग औरंगाबाद थाना लक्सा वाराणसी बताया गया। दोनों व्यक्तियों को सोमवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक लक्सा दयाराम ने बताया की रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि नीमा माई मन्दिर की गली औरंगाबाद में भाग्यलक्ष्मी वेबसाइट के माध्यम से जुआ खेलाया जा रहा है।तभी लक्सा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी किया पुलिस को देखकर सभी जुआड़ी भागने का प्रयास करने लगे।जुए के अड्डे से दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम अपने मोबाइल में भाग्यलक्ष्मी नाम का ग्रुप बनाकर जुआ खेलाते हैं जो लोग ग्रुप में जुड़कर अपने-अपने मोबाइल से नंबर बताते हैं, यदि ऑनलाइन वह नंबर निकल गया तो वह जीत जाते हैं अगर नहीं निकला तो हार जाते हैं।लक्सा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्सा दयाराम, उ0नि0 प्रमोद कुशवाहा चौकी प्रभारी औरंगाबाद,का0 रामपाल,का0 शनि यादव,का0 विकास कुमार आदि शामिल रहे।जुआड़ियों को मीडिया के सामने पेश करते प्रभारी निरीक्षक लक्सा, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें