Top News

स्वच्छता ही पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा, कार्यालयों से लेकर ग्राम पंचायतों सचिवों के साथ बैठक हुई।जमानियां। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा। विकास खंड कार्यालय में अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना की अध्यक्षता में सोमवार को आगामी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी उपस्थित सचिव कर्मियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने ग्राम पंचायतों में साफ सफाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई कार्य के पूर्व एवं बाद के फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराए जाएं। ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना ने कहा कि ग्राम पंचायतों में लगे कूड़े की ढेर को निष्क्रिय करने के लिए तत्काल उचित कदम उठाया जाना सुनिश्चित बीडीओ ने निर्देश दिए कि स्वच्छता पखवाड़े में तीन बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएं। जिसमें सही पात्रों को चयनित कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जाना है। अस्थाना ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जहां भी सफाई अभियान आयोजित होगा, वहां “एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौधरोपण भी किया जाएगा। उक्त मौके सचिव लव सिंह, अरुण कुमार, लेखाकार राकेश कुमार सहित आदि विभागीय कर्मी उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने