Top News

बैंकों की सुरक्षा को चला चेकिंग अभियान।जमानियां। भारतीय स्टेट एवं यूनियन बैंक की सुरक्षा को लेकर चला चेकिग अभियान। एसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस कर्मियों के साथ बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक एवं यूनियन बैंक शाखा जमानियां की चेकिंग अभियान चलाकर सीसीटीवी सुरक्षा गार्ड व उनके शस्त्र प्रबंधक से मिलकर जानकारी ली। चेकिंग अभियान को देखते हुए बैंक उपभोक्ताओं में हड़कम मची रही। बताया जाता है। कि बुधवार को बैंकों की सुरक्षा को चला चेकिंग अभियानचलाया गया। बैंक के आसपास व परिसर की सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बैंकों के आसपास घूम रहे लोगों से पूछताछ की। वहीं बैंकों में सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड व उनके शस्त्र, एटीएम के गार्ड के बारे में जानकारी भी ली। चेकिंग के द्वारा प्रमोद कुमार सिंह ने बैंक प्रबंधक से मिलकर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अपील किया, उन्होंने कहा किसीसीटीवी कैमरा से उपभोक्ताओं के साथ बैंक कर्मियों को काफी सहूलियत मिलेगा। साथ ही कमियों को दूर कराने में काफी सहयोग मिलता रहेगा। उक्त मौके पर यूनियन बैंक की मैनेजर कृति श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा सघन चेकिन अभियान चलाए जाते हैं। ताकि किसी भी अनहोनी घटना को रोका जा सके। यूनियन बैंक शाखा जमानियां की मैनेजर कृति श्रीवास्तव से बातचीत कर जानकारी लेते कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने