स्टेशन बाजार में 3 रोज से पंप हाउस से पेयजल आपूर्ति बाधित, मचा हाहाकारजमानियां। नगर पालिका परिषद के द्वारा स्टेशन बाजार में पंप हाउस का निर्माण कराया। लेकिन उपभोक्ताओं को 3 रोज से पानी सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों में त्राहि त्राहि मचा हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार अंधे बहरे बनकर तमाशा देखते रहते है। वीरेंद्र कुमार, विनोद, राजकुमार, मोहम्मद पेशकर, जितेंद्र कुमार, कंकर चौरसिया, मोहम्मद मेराज, राकेश जायसवाल, सतीश जायसवाल, रमेश कुमार गुप्ता, आशीष सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर पालिका अध्यक्ष के तानाशाही के खिलाफ रोष जताया। और कहा कि पेयजल की आपूर्ति बाधित होने के कारण स्टेशन बाजार के वार्ड नंबर 22 के निवासियों में हाहाकार मचा हुआ है। उपभोक्ताओं ने बताया गया कि स्टेशन बाजार के वार्ड नंबर 22 स्थित पंप हाउस का निर्माण कराया गया। लेकिन 3 रोज से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद भी पालिका के जिम्मेदार पंप हाउस को देखने सुनने के लिए तैयार नहीं। बल्कि मूक दर्शक बनकर तमाशा देखा जाता है। और ना ही विभागीय स्तर पर गड़बड़ी को दूर कराने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस बाबत पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गड़बड़ी को दूर कराने के लिए पंप हाउस के अन्दर बाहर जल्द ही ठीक कराया जाएगा। वीरेंद्र कुमार, सतीश जायसवाल, मोहम्मद मेराज, राकेश जायसवाल,रमेश कुमार गुप्ता, आशीष कुमार आदि ने बताया कि विभागीय शिथिलता के कारण पेयजल के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है। अविलंब शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति न होना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें