Top News

काशी दीप विजन - भेलूपुर पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार वाराणसी -- जनपद में चोरी,लूट,फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा जेएम द्वितीय के न्यायालय द्वारा जारी भा0द0वि0 की‌ धारा 457,380,411के अन्तर्गत जारी एनबीडब्ल्यू के तहत 23 दिसम्बर 2025 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त बच्चा यादव पुत्र मोहन सरदार निवासी सराय नन्दन खोजवां भेलूपुर को उसके घर से गुरूवार 14 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 पियूष कुमार, उ0नि0 नन्दलाल सिंह,का0 राम-लखन विश्वकर्मा शामिल रहे गिरफ्तार वारण्टी के साथ पुलिस, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने