कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक दिनेश सिंह मय पुलिस कर्मियों द्वारा सुरक्षा को लेकर बैंकों की अभियान चलाकर चेकिंग किया।जमानियां। सोमवार को यूनियन बैंक के साथ भारतीय स्टेट बैंक पहुंचकर निरीक्षक किया गया। स्थानीय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं उपनिरीक्ष दिनेश सिंह मय पुलिस कर्मियों के संग सुरक्षा को लेकर बैंकों की चेकिंग किया गया। बैंकों की चेकिंग का मतलब पुलिस या संबंधित अधिकारी द्वारा बैंक परिसर, आसपास के क्षेत्र और सुरक्षा उपकरणों (जैसे सीसीटीवी, अलार्म) की जांच करना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी और हथियारों का भी मुआयना किया गया है। बताया जाता है। कि चेकिंग का उद्देश्य बैंकों की भौतिक और तकनीकी सुरक्षा का आकलन करना और किसी भी कमी को दूर करने के निर्देश देना होता है। ताकि ग्राहकों का विश्वास बना रहे, और चोरी-जालसाजी जैसी घटनाओं को रोका जा सके। बैंक चेकिंग अभियान बैंकों की सुरक्षा को लेकर चलाया गया। इसके साथ ही सुरक्षा उपकरणों की जांच किया गया। तथा बैंकों के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी, उनके हथियारों (अगर हैं) की जांच की गई।बैंक के आसपास घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। बैंक चेकिंग के दौरान अफरा तफरी मची रही। बताया जाता है। कि सोमवार को बैंकों के प्रबंधकों को सुरक्षा में मिली कमियों के बारे में पूछताछ कर जानकारी लिया। है। साथ ही प्रबंधकों को कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा चेकिंग के उद्देश्य ग्राहकों की सुरक्षा मुहैया कराना होता है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को लेनदेन करते समय अधिक सुरक्षित महसूस कराना। और चोरी और घटनाओं पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता है। सिंह ने यह भी बताया कि चोरी जैसी घटनाओं को रोकना और ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। इसके साथ ही ग्राहकों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ग्राहकों का बैंकों पर विश्वास बनाए रखना है। प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कमियों को दूर करना और सुरक्षा प्रणाली में मौजूद किसी भी प्रकार की कमियों की पहचान करना और उन्हें सुधारना बहुत जरूरी होता है। उक्त मौके पर उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, सिपाही सुधीर दुबे, अभय दुबे, आलोक तिवारी, धीरेन्द्र कुमार पांडेय के साथ महिला पुलिस कर्मी मौजूद रही। फोटोभारतीय स्टेट बैंक में रजिस्टर का मुआयना करते। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, मय पुलिस कर्मी, सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें