हमारे गृह जनपद गाजीपुर में रविवार हमारे सभी साथी भाई बहनों ने मिलकर जो आदर और सम्मान दिया। उसके लिए हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। उक्त बाते धनंजय तिवारी ने कही जमानियां तहसील अंतर्गत जुनेदपुर निवासी एवं बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष धनंजय तिवारी का गाजीपुर जनपद में सम्मान समारोह आयोजित कर गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। कि जनपद की इकाई को जिसने अपनी संगठनात्मक शक्ति का परिचय दिया। और कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से सफल बनाया। उन सभी सदस्यों को जो इस कार्यक्रम के साक्षी रहे है। यह एक अद्भुत और अविस्मरणीय क्षण था। जहां अपनों के बीच सम्मान पाकर मैं कृतज्ञ हो रहा था। और अनुभूति कर रहा था। कि हमारी नस्ले भी संगठनिक क्षमता से ओत प्रोत और ऊर्जावान है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने कहा कि मेरा ही नहीं उन सभी साथियों का जिन्होंने जनपद में ब्लॉक स्तर पर नेतृत्व की जिम्मेदारी ली थी। जिन लोगों ने नोडल बनकर 2800 ग्रेड पे के लिए काम किया। जिन लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात एक किया, उन सभी साथियों को जिला कार्यकारिणी ने सम्मानित किया। यह अपने आप में एक बड़ी सोच थी। जिसमें सभी के सम्मान की भावना निहित थी। उन्होंने कहा कि जो सदस्य आए थे। उनके बैठने की उचित व्यवस्था और उन पर भी पुष्प वर्षा कराकर उनका भी सम्मान किया। जिससे सभी में उल्लास था, और सभी ने गर्वानुभूति और सम्मान की अनुभूति किया। इस तरह से कहें तो कल के कार्यक्रम में सभी उपस्थित पदाधिकारी साधारण सदस्य सम्मानित किए गए यह मेरे लिए शिक्षा प्रद रहा है। इसमें सीखने लायक बात यह रहा। की वर्तमान कार्यकारिणी ने अपने सभी ब्लॉकों का दौरा करके लोगों के बीच जाकर हर ब्लॉक में दो-दो पदाधिकारी नियुक्त किया। जो भविष्य में संगठन के कार्य को अंजाम देंगे और उन लोगों के प्रयास से और इस योजना के समन्वित प्रयास से कल के कार्यक्रम में लोगों की शानदार उपस्थिति रही है। और इस प्रयास के लिए जितने लोग लगे थे। उनका सम्मान करके कार्यकारिणी ने उदाहरण प्रस्तुत किया। की काम करने वालों का सम्मान अगर होता रहेगा, तो कार्यक्रम भी इसी तरह सफल होते रहेंगे। तिवारी ने कहा कि मुझे लगा कि जिन इकाइयों ने अभी तक ऐसा नहीं किया है। उन इकाइयों को भी प्रदेश में इसका अनुकरण करना चाहिए। ब्लॉक स्तर पर अपने लोगों के बीच जाकर ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी नियुक्त करने चाहिए। और पिछले अभियान में लगे साथियों का जनपद स्तर पर सम्मान होना चाहिए। और समय रहते इस तैयारी से हम किसी भी संघर्ष को परिणाम में बदल सकते हैं। मेरे गृह जनपद ने सदैव संगठनात्मक शक्ति का परिचय दिया है। और इस तरह के कार्यक्रमों में मुझे सम्मानित किया है। किंतु इस सम्मान और आदर की पुनरावृत्ति ने मुझे व्यक्तिगत इस कार्यक्रम से इस बात के लिए प्रेरित किया की जीवन में सदैव अच्छा कार्य किया जाए। तो वह क्षण भी जीवन में आते रहते है। जब अपने घर में अपने लोगों में आपको सदैव आदर, सम्मान और प्यार मिलता है जो किसी भी उपलब्धि से बड़ा होता है। इस कार्यक्रम ने सदैव मुझे अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। फोटोधनंजय तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश। सलीम मंसूरी रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें