*लखनऊ ब्रेकिंग*बिजली कनेक्शन लेना महंगा – उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ा बोझउत्तर प्रदेश में अब नया बिजली कनेक्शन लेना उपभोक्ताओं के लिए पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है। ऊर्जा विभाग ने नियमों में बदलाव करते हुए घोषणा की है कि अब उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेने के लिए 6016 रुपये तक चुकाने होंगे। पहले तक सिंगल फेज मीटर का चार्ज केवल 872 रुपये था, लेकिन अब विभाग की नई व्यवस्था के तहत सिर्फ स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जाएंगे।इस बदलाव के चलते उपभोक्ताओं पर लगभग 6 गुना अधिक आर्थिक बोझ पड़ने जा रहा है। क्यों लगाए जाएंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर?बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिएबिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी और ऑनलाइन करने के लिएउपभोक्ताओं को “रीचार्ज प्रणाली” की तरह बिजली का उपयोग करने की सुविधा देने के लिएउपभोक्ताओं की परेशानीहालांकि विभाग का तर्क है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को लाभ होगा, लेकिन आम जनता का कहना है कि अचानक इतना अधिक शुल्क बढ़ाना उचित नहीं है। ग्रामीण और मध्यमवर्गीय उपभोक्ता विशेष रूप से इस फैसले से प्रभावित होंगे। क्या है स्मार्ट प्रीपेड मीटर?यह मीटर मोबाइल/ऑनलाइन रीचार्ज पर काम करेगा।जितना रिचार्ज करेंगे, उतनी ही बिजली की खपत कर पाएंगे।रिचार्ज खत्म होते ही सप्लाई स्वतः बंद हो जाएगी।जहाँ एक ओर सरकार इस फैसले को पारदर्शिता और बिजली सुधार के कदम के रूप में देख रही है, वहीं उपभोक्ताओं पर अचानक इतना ज्यादा भार डालना चिंता का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि उपभोक्ता इस नयी व्यवस्था को कितना स्वीकार करते हैं। रिपोर्ट नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें