Top News

वाराणसी- विकास भवन में सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन वाराणसी -- विकास भवन के सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के साथ-साथ सिंचाई खंड जौनपुर, नलकूप खंड चंदौली, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता, कृषि विपणन,यूपी नेडा, रेशम, दुग्ध विकास अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, पशुपालन, वन विभाग, गन्ना विभाग, विद्युत विभाग, क्षेत्रीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जनपद के समस्त विकास खण्डों से कृषकों द्वारा सहभागिता किया गया। मंच का संचालन करते हुए उप कृषि निदेशक अमित कुमार जायसवाल द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वर्तमान में अपने-अपने विभाग में चल रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में कृषकों को जानकारी देते हुए अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित किया जाए। इस क्रम में पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं की लंबी बीमारी के बारे में विस्तार से बताते हुए टीकाकरण के बारे में बताया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिन कृषकों ने भैंस पालन किया है। उनको भैंसो का बीमा कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया। बताया गया कि 50,000/ तक की लागत वाली पशुओं पर बीमा की धनराशि मात्र 299/ रुपए प्रति वर्ष खर्च आता है। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा बताया गया कि उद्यान विभाग में आम, अमरूद, केला, ड्रैगन फूड इत्यादि योजना में 40% तक का अनुदान उपलब्ध है। इसके साथ ही सब्जी वाले बीज नर्सरी तथा मखाना की खेती के बारे में बताया गया। जिस पर 40000/प्रति हेक्टेयर एवं सिंघाड़ा की खेती के लिए रुपया प्रति हेक्टेयर 30,000/का अनुदान है। मधुमक्खी पालन हेतु 40 प्रतिशत अनुदान, फसल एवं फल सुरक्षा हेतु 30हजार रूपए प्रति हेक्टेयर तक का अनुदान दिया जा रहा है।अन्य योजना जैसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर पर 75 से 90% तक अनुदान तथा उपयोग के बारे में बताया गया। अंत में उप निदेशक अमित कुमार जायसवाल द्वारा पूर्व में आयोजित किसान दिवस में कृषकों द्वारा उठाए गए समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए अन्य विभागों द्वारा कराए गए निस्तारण के बारे में कृषकों को बताया गया। उप कृषि निर्देशक द्वारा किसान दिवस में आए हुए सभी विभागों के अधिकारियों एवं कृषक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि कृषकों द्वारा किसान दिवस के माध्यम से जो भी समस्याएं उठाई जाती हैं, संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान कराते हुए कृषकों को भी अवगत कराने हेतु अनुरोध किया गया।फोटो -03- मंच का संचालन करते उप कृषि निदेशक, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने