वाराणसी-- काशी सांसद पेंटिंग, स्केचिंग व फोटोग्राफी के विजेता प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार वाराणसी -- यशस्वी प्रधानमंत्री सौभाग्य से काशी के सांसद नरेंद्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर काशी सांसद फोटोग्राफी, स्केचिंग तथा पेंटिंग प्रतियोगिता- 2025 का भव्य एवं दिव्य समापन समारोह बुधवार को संपूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा स्टेडियम वाराणसी के अत्याधुनिक हाल में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के न्यायालय एवं स्टाम्प पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि उपस्थित रहे। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने काशी के विभिन्न आयु वर्ग में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों की जमकर सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से उन्हें आगे बढ़ाने में सहायक होगी और काशी का नाम विश्व फलक पर चमकेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा इस तरह के आयोजनों से विभिन्न आयु वर्ग के लोगों में एक नए तरह का उत्साह का संचार हुआ है, जो आगे चलकर काशी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने इस तरह के आयोजन को सराहा और घूम घूम के सभी गैलरियों में सभी प्रतिभागियों के साथ बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल व महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कराया गया। स्वागत उद्बोधन में जिला विद्यालय निरीक्षक व सह प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात सभी विजेता प्रतिभागियों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र मेडल दिए गए तथा सभी को प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र भी दिया गया। प्रथम दिवस कार्यक्रम में निर्णायक जज के रूप में सुनील विश्वकर्मा, हीरालाल प्रजापति तथा मनीष खत्री जी उपस्थित रहे। जनपद वाराणसी के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह दोहरी, विभोर रघुवंशी, रणंजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार, शशि भूषण त्रिपाठी, नीलम, अर्चना, रत्नेश आदि अहम योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पाण्डेय ने किया।फोटो -02- पुरस्कृत प्रतिभागी गण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें