Top News

महिलाओं को आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान भी प्रदान करेगा। जमानियां। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को पर्चियाँ दी गई। ताकि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी और सशक्तिकरण के लिए जागरूक बन सके। इसे संबल और सामर्थ्य जैसी उप-योजनाओं के माध्यम से लागू किया जाता है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। बताया जाता है। कि मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत नगर पालिका परिषद कार्यालय के बगल में स्थित माता दुर्गा मंदिर के पास झुंड में महिलाओं को खड़ा देख क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाली प्रभारी तथा में पुलिस कर्मी मिशन शक्ति के पर्चियां वितरण कर जागरूक किया। जिसमें महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम पर जोर शोर से अभियान चलाए जा रहे है। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए शक्ति दीदी जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित कार्यस्थल-सशक्त नारी जैसे अभियानों के माध्यम से कार्यस्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। कुमार ने कहा कि महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सशक्त बनाना बहुत जरूरी हो गया है। जीवन के विभिन्न पहलुओं पर महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों का समाधान करना अति आवश्यक हो गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के 90 दिवसीय विशेष अभियान ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अब तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान से महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। इसके साथ ही व्यापक होता जा रहा है। मिशन शक्ति 5.0 और यह अभियान हर वर्ग और समुदाय तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब हो रहा है। सिंह ने बताया कि महिलाओं को आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान भी प्रदान करेगा। इन स्पर्धाओं के माध्यम से महिलाओं को एक मंच मिलेगा। जहां वे अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता को निखार रही हैं। उक्त मौके उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता, सुधीर अखिलेश कुमार, रमन कुमार, रतन कुमार सरोज आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने