4-- मण्डलायुक्त ने उर्बरक वितरण को लेकर संयुक्त निदेशक कृषि संग किया समीक्षा बैठक वाराणसी -- मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मण्डलायुक्त द्वारा शनिवार को जनपद में यूरिया ,डीएपी,एनपीके एवं एमओपी आदि की उपलब्धता एवं उसका समुचित वितरण को लेकर संयुक्त निदेशक कृषि शैलेन्द्र कुमार सिंह व सभी मण्डल स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया गया।इस सम्बन्ध में शनिवार को मण्डलायुक्त द्वारा सभी संबंधित मण्डलीय अधिकारियों के साथ बैठक आहूत किया गया। जिसमें उर्वरक में यूरिया, डीएपी, एनपीके एवं एमओपी आदि की उपलब्धता एवं उसके समुचित वितरण की समीक्षा की गयी। मण्डल में अभी पर्याप्त मात्रा में उर्बरक उपलब्ध है। बैठक में उपस्थित उपायुक्त/ उपनिबंधक सहकारिता ने बताया कि 18 जुलाई को जनपद वाराणसी में इफ्को की एक रैक जिसमें डीएपी 1700 मेट्रिक टन, एनपीके 1000 मेट्रिक टन प्राप्त हुई है। जिसमें वाराणसी जनपद को डीएपी 850 मेट्रिक टन, एनपीके 500 मेट्रिक टन। इसी प्रकार जनपद चंदौली हेतु 850 मेट्रिक टन तथा एनपीके 500 मेट्रिक टन की आपूर्ति कराई जा रही है। मण्डलायुक्त द्वारा उपायुक्त/ उपनिबंधक सहकारिता को निर्देशित किया गया कि इन उर्वरकों को उन समितियों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए जिन समितियों पर उर्वरक समाप्त हो गया है अथवा समाप्ति की ओर है। उपायुक्त/ उपनिबंधक द्वारा बताया गया कि अभी यूरिया कृभको की एक रैक एक- दो दिनों में प्राप्त होने वाली है जिसे आवश्यकता अनुसार सभी समितियों को आपूर्ति कर दिया जाएगा। इसी के साथ-साथ मण्डलायुक्त द्वारा मण्डल में वर्षा कम होने की स्थिति को देखते हुए सिंचाई एवं नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियंता को भी निर्देशित किया गया कि सभी नहरों के टेलों तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें एवं जो नलकूप विद्युत एवं यांत्रिक दोष से यदि खराब हो गए हो तो उनको तीन दिवस के अंदर ठीक कराया जाए। कृषकों को खरीफ की बुआई के लिए आवश्यक सभी निवेश उर्बरक, पानी आदि सुगमता से प्राप्त होते रहें। साथ ही साथ मण्डलायुक्त द्वारा सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि नियमित रूप से क्षेत्रों में भ्रमण करते रहें। बैठक में संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मण्डल शैलेंद्र कुमार सिंह, सोमी सिंह उपायुक्त /निबंधक सहकारिता, पुष्पेंद्र कुशवाहा आरएम पीसीएफ, जीसी सिंह अधीक्षण अभियंता सिंचाई, डीके आर्य अधीक्षण अभियंता नलकूप आदि उपस्थित रहे।फोटो -03- समीक्षा बैठक करते मण्डलायुक्त और जेडीए, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें