Top News

काशीदीप विजन वाराणसी -- सर्किट हाउस के सभागार में प्रभारी मंत्री‌ ने बालिका पंचायत का किया शुभारम्भ वाराणसी -- मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा शनिवार को सर्किट हाउस के सभागार में बालिका पंचायत का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ की अवसर पर कार्यक्रम में विधानसभा पिण्डरा, विधानसभा सेवापुरी के विधायक के प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद, पुलिस आयुक्त, जिला अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी,विवि सह परिविक्षा अधिकारी, संरक्षण अधिकारी,केन्द्र प्रबंधक,वन स्टाप सेन्टर सहित अन्य कार्मिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस बालिका पंचायत में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हरिशचंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बालिका पंचायत मिशन 5.0 चरण के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, वीमेन हेल्पलाइन181, पुलिस आपात कालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस 108, चाइल्डलाइन 1098, अग्नि समाज सेवा 101, साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में बताया गया तथा बालिकाओं को किट एवं बालिका पंचायत साइन बोर्ड वितरित किया गया। बालिका पंचायत में छात्राओं को साइनबोर्ड देते मंत्री, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने