Top News

खेल समाचार ब्यूरो: वाराणसी काशीदीप विजन में होगी जिला स्तरीय महिला-पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप, विजेताओं को मिलेगा स्टेट स्तर पर खेलने का मौकावाराणसी। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वावधान में आगामी 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक जनपद जालौन, उरई में सीनियर महिला-पुरुष स्टेट ट्रेडिशनल "मिट्टी" कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसमें वाराणसी कुश्ती संघ की टीम भी प्रतिभाग करेगी।टीम चयन के लिए वाराणसी में 30 सितंबर 2025 को जिला स्तरीय महिला-पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता फौजी व्यायामशाला, अटेसुआ चंदापुर, वाराणसी में होगी।संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि पुरुष फ्रीस्टाइल में 57, 65, 74, 86, 97 और 125 किलो वर्ग, जबकि महिला फ्रीस्टाइल में 50, 53, 57, 62, 68 और 76 किलो वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।भाग लेने वाले खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष (2007 में जन्मे खिलाड़ी मेडिकल फिटनेस के आधार पर मान्य) होनी चाहिए। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, भरा हुआ फार्म और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।अधिक जानकारी हेतु इच्छुक खिलाड़ी आयोजक रामसेवक यादव से संपर्क कर सकते हैं। नवीन प्रकाश सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने