Top News

काशी दीप विजन वाराणसी-- छात्रा तृषा सिंह यादव एक दिन के लिए मण्डुवाडीह की बनी थानाध्यक्ष,सुनी फरियाद वाराणसी -- उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण व मिशन शक्ति योजना के तहत मण्डुवाडीह थाने में छात्रा तृषा सिंह यादव को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। प्रभारी बनने के उपरान्त थाने की प्रशासनिक व्यवस्था को जांचा परखा।सभी उपनिरीक्षकों का परिचय लिया। थानाध्यक्ष द्वारा छात्रा को बुके देकर सम्मानित लिया गया। तदोपरांत उपस्थित फरियादियों को देखते ही उनकी समस्याओं व शिकायतों का समाधान करने हेतु भिन्न भिन्न चौकी प्रभारियों को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।उसकी ऐसी कार्यशैली को देखकर थाने के समस्त स्टाफ अचम्भित हुए जनसुनवाई करती थानाध्यक्ष छात्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने