वाराणसी-- महिला सुरक्षा एवं सम्मान हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के तहत विशेष अभियान का शुभारम्भ 20 से वाराणसी -- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक भवन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के निमित्त आगामी शारदीय नवरात्रि वर्ष- 2025 में मिशन शक्ति फेज- 5 के अंतर्गत 22 सितंबर 2025 से 21 अक्टूबर 2025 तक चलाये जाने वाले विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसका वेबकास्ट प्रसारण लिंक के माध्यम से कमिश्नरेट वाराणसी के यातायात सभागार,एनआईसी व कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त थानों पर इसका लाइव प्रसारण किया गया। उक्त मिशन शक्ति फेज- 5.0 के विशेष अभियान लॉन्चिंग कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा एनआईसी के माध्यम से लाइव प्रसारण में प्रतिभाग किया गया तथा यातायात सभागार वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय, अपर पुलिस आयुक्त अपराध, समस्त पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध/ नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति के साथ ही समस्त अपर पुलिस उपायुक्त ,समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, समस्त थानाध्यक्ष एवं समस्त थानों की महिला सुरक्षा केंद्र पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी गण द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि थाने में महिला पीड़िता के आगमन से लेकर पुनः मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त होने तक काउंसलिंग, मार्गदर्शन, सहयोग और संरक्षण संबंधी सेवाएं प्रदान करते हुए एकल संपर्क बिंदु की तरह कार्य करने हेतु समर्पित महिलाओं को उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक की निर्देशानुसार कमिश्नरेट वाराणसी के प्रत्येक थानो पर महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित किया गया है, जिसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी (महिला/ पुरुष) निर्धारित समय के अनुसार नियुक्त किया गया है, जिन्हें शनिवार को यातायात सभागार में उनके कर्तव्यों व दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।मिशन शक्ति फेज-5.0 पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें