Top News

वाराणसी--यूपी कालेज में आयोजित दो-दिवसीय "युवा वाणी" कार्यक्रम का हुआ समापन वाराणसी -- उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय वाराणसी में आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव" युवा वाणी" कार्यक्रम का रविवार को समापन किया गया। समापन दिवस पर आयोजित युवा संसद में छात्र सांसदों ने तीन महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किये और रोमांचक बहस के बीच अपने-अपने पक्ष व विपक्ष को रखा। परिणाम स्वरूप डीएवी कालेज प्रथम, यूपी कॉलेज द्वितीय तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तृतीय स्थान पर रहा। फाइनल सत्र में आईआईटी इंदौर के प्रो. डॉ. डीके राय एवं आरटीओ वाराणसी सुधांशु रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर सिंह एवं छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय मौजूद रहे। डॉक्टर डीके राय ने कहा कि आज की पीढ़ी को नई तकनीक की ओर अग्रसर होना चाहिए उन्होंने यह गर्व भी व्यक्त किया कि वह यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। आरटीओ सुधांशु रंजन ने युवाओं को सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए कहा कि युवा पीढ़ी हेलमेट और यातायात नियमों का पालन कर समाज में परिवर्तन की मिशाल पेश करें। इस समारोह में वाराणसी के 20 महाविद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन की मुख्य टीम में ईश्वर प्रताप सिंह, अध्यक्ष राइज यूपी फाउंडेशन , कृष्णमूर्ति सिंह महामंत्री राइज यूपी फाउंडेशन,शाश्वत चौबे,भानु प्रताप सिंह, प्रियांशु उपाध्याय, सिद्धार्थ सिंह, सुमिरन सिंह एवं आयुष दूबे शामिल रहे। यूपी कॉलेज के छात्र सांसद भानु सिंह ने पक्ष में कहा कि छात्रसंघ बहुत जरूरी है।क्योंकि देश के बड़े-बड़े नेता यहीं से निकले हैं।यह विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान भी करता है। विपक्ष में आर्यन शुक्ला ने कहा कि कई बार छात्र संघ चुनाव तनाव और अनुशासन हीनता की स्थिति उत्पन्न करते हैं। पूरे सदन का संचालन स्पीकर उमेश कुमार राय ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो.सुधीर राय,रश्मि सिंह, प्रो. डीके सिंह,प्रो.शशिकान्त द्विवेदी,डा.देवनारायण सिंह, प्रो. आरपी सिंह,डा.शशिकान्त सिंह एवं अग्नि प्रकाश शर्मा सहित 150 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल रहे छात्र संसद के विजेता प्रतिभागी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने