वाराणसी--अग्रसेन पीजी कॉलेज में फूड फेस्ट " स्वाद के संग,अपनेपन का रंग " का हुआ आयोजन वाराणसी -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानन्दपुर वाराणसी परिसर में रविवार को राष्ट्रीय पोषण माह- 2025 के दौरान गृह विज्ञान विभाग एवं न्यूट्रिशन एंड हेल्थ क्लब के संयुक्त तत्वाधान में फूड फेस्ट " स्वाद के संग,अपनेपन का रंग" का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल, सह प्रबंधक डॉ रूबी शाह एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह आदि अतिथियों ने शुभाशीष व अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा पौष्टिकता से भरपूर बाटी चोखा, मोमोज, मंचूरियन, इडली सांभर,चाट टिक्की, कटलेट, मफिन, समोसा, पापड़ी चाट, पानी पूरी, फलाहारी चिप्स आदि व्यंजनों के फूड स्टाल लगाए गये थे।विद्यालय प्रबंधन व अतिथियों द्वारा स्टालों का भ्रमण कर बने भिन्न-भिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा और प्रशंसा भी किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो. आभा सक्सेना, प्रो मृदुला व्यास, डॉ. सरला सिंह, डॉ. सुधा यादव, डॉ. बंदिनी, डॉ पूजा राय,डा.नन्दिनी पटेल,डा.शोभा प्रजापति,डा. मीनाक्षी मधुर,डा.आराधना श्रीवास्तव एवं गृह विज्ञान विभाग की समस्त प्रवक्ताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन विभाग की अध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय की छात्राओं व प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए फूड स्टाल में उपलब्ध व्यंजनों का आनन्द उठाया! स्टाल पर व्यंजनों का स्वाद लेती प्रवक्तागण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें