Top News

वाराणसी, जीआरपी पुलिस ने 48 सीसी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार वाराणसी -- पुलिस उपायुक्त रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के निर्देशन मे रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी, लूट, उचक्कागिरी, शराब तस्करी व अन्य मादक पदार्थों तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान जीआरपी कैण्ट के प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम जब चेकिंग अभियान चला रही थी तभी प्लेटफार्म नंबर एक पर नाम पट्टिका के पास काशी साइड बेंच पर एक व्यक्ति पिट्ठू बैग के साथ बैठा था। पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लिया तो बैग से 48 सीसी आफिसर च्वाइस फ्रूटी ओरीजिनल ह्विस्की (प्रत्येक 180 एमएल कुल 8.64 लीटर)‌बरामद किया गया।बरामद किए गए अंग्रेजी शराब की बाजारू कीमत 5760/ बताया गया।नाम पूछे जाने पर अभियुक्त द्वारा अपना नाम गौतम कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नाजिरगंज जिला रोहतास बिहार बताया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट रजोल नागर, उ0नि0 राजबहादुर, हे0का0 दानिश,का0 इन्द्रजीत कुमार आदि शामिल रहे, गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते रजोल नागर, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने