वाराणसी- आरएसएमटी मे एमबीए/एमसीए के इंडक्शन प्रोग्राम का हुआ आयोजन वाराणसी -- उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सोमवार को एमबीए व एमसीए के छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम अभिनन्दनम-2025 का शुभारम्भ किया गया। यह आयोजन संस्थान के सेमिनार हाल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं के पंजीकरण एवं किट वितरण से हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान सारनाथ वाराणसी के कुलपति प्रो. वांगचुक दोरजे नेगी व विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि विशेषज्ञ पद्मश्री चन्द्रशेखर सिंह व संस्थान के निदेशक अमन गुप्ता मंचासीन रहे। निदेशक प्रो.अमन गुप्ता ने नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि यह इंडक्शन प्रोग्राम केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि यह छात्रों में अनुशासन, मूल्य और प्रेरणा स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, जिज्ञासा और परिश्रम के साथ अपने जीवन में नैतिक मूल्य को अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि प्रो. वांगचुक दोरजे नेगी का भाषण आकर्षण का केन्द्र रहा। उन्होंने तथागत बुद्ध के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्चा ज्ञान वही है जो मोक्ष की ओर ले जाए। शिक्षा केवल जानकारी अर्जित करना नहीं है बल्कि वह बुद्धि और विवेक विकसित करने का साधन भी है। जो जीवन को सार्थक बनाती है। कहा कि काम,क्रोध,लोभ का त्याग करने से ही शान्ति मिल सकती है। पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह ने प्राकृतिक खेती की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा की आर्थिक प्रगति के साथ-साथ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा भी अनिवार्य है। छात्रों से आवाहन किया कि वे समाज में स्थायी और नैतिक दिशा में अपना योगदान दें।इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा.रमेश प्रताप सिंह ने छात्रों के अनुशासन और मानवीय मूल्यों पर जोर दिया और पूज्य राजर्षि जी के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की बात कही। सहायक प्राध्यापक पीएन सिंह ने एमबीए और एमसीए के पाठ्यक्रम पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर प्रीति नायर रहीं, जिन्होंने पूरे आयोजन की रूपरेखा का सफलतापूर्वक संचालन किया। मंच का दायित्व डॉ. गरिमा आनंद ने संभाला जिन्होंने अपनी स्पष्ट और प्रभावी शैली से पूरे कार्यक्रम को गरिमा और सहजता प्रदान की। समारोह का समापन डॉ. संजय कुमार सिंह कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।फोटो -01- छात्रों को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें