वाराणसी-- प्रधानाचार्य ने खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का फीता काट कर किया उद्घाटन वाराणसी - विकासखंड पिंडरा के ग्राम सभा व न्याय पंचायत गड़खड़ा में सोमवार को मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजनांतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गड़खड़ा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कलाकार दुबे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डा.कलाधर दूबे ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ कराया।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का युवा महिला व पुरुष आत्मनिर्भर होने के लिए खाद्य प्रसंस्करण योजना से प्रशिक्षित होकर स्वयं रोजगार स्थापित कर लाभ प्राप्त कर सकता है। आज के युवा रोजगार लेने वाला नहीं रोजगार देने वाला बने। जिससे राष्ट्र व विकसित समाज का निर्माण हो। उद्योग विभाग के सलाहकार अजय कुमार कनौजिया ने विभाग द्वारा उद्यमियों को कितना अनुदान मिलेगा इसकी विस्तृत जानकारी दी।फल संरक्षण प्रभारी रत्नेश चन्द्र अग्रवाल ने उद्योग बेकरी, तेल, आटा, अचार, पापड़, मिठाई, सॉस इत्यादि उद्योग स्थापित करने की विस्तृत जानकारी दी। खाद्य व प्रसंस्करण उद्यमी ने किसानों की आय दुगनी करने में खाद्य प्रसंस्करण की भूमिका व डीआरपी विक्की जायसवाल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापना प्रोजेक्ट और ऑनलाइन जमा करने की जानकारी दी। सुपरवाइजर अरुण सिंह ने खाद्य पदार्थ के उत्पाद बनाने पर विभाग के इस योजना के साथ अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। फल, सब्जी के उत्पादन एवं उनके नष्ट होने से बचाने की खाद्य प्रसंस्करण की उपयोगिता की जानकारी दी। इसके साथ ही डॉक्टर अरुण कुमार यादव ने आए हुए प्रतिभागियों को रोजगार हेतु उद्योग लगाने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा लाइव जैम तैयार किया गया तथा उसे पैक करके जार मुख्य अतिथि को भेंट किया गया। प्रशिक्षण दो सत्र में कुल 30 प्रतिभागी उम्र 21 से 40 वर्ष और शैक्षिक योग्यता कक्षा आठवीं पास शामिल रहे। जिन्हें उद्योग संबंधी स्टेशनरी, फोल्डर, साहित्य, पैड दी गई। ग्राम प्रधान ने उपस्थित अतिथियों का ग्राम पंचायत गड़खड़ा की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए दोनों सत्रों में सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन जिला खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी रत्नेश्वर चन्द्र अग्रवाल ने किया।प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें