Top News

वाराणसी-- राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयन्ती का हुआ भव्य आयोजनवाराणसी -- मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उपमुख्यमंत्री के हृदयांश और जनता के अति प्रिय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनू पाण्डेय के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सोनू पाण्डेय ने बताया कि उनका जन्म 23 सितंबर1908 को बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ था। बचपन में ही पिता का साया उठ गया। लेकिन शिक्षा के प्रति उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ। उन्होंने इतिहास से स्नातक की पढ़ाई की और फिर साहित्य की राह चुनी। उनकी कविताओं में देशभक्ति, क्रांति और समाज सुधार की गहरी झलक मिलती है। रामधारी सिंह दिनकर केवल कवि ही नहीं थे, बल्कि शब्दों के योद्धा भी थे। आजादी की लड़ाई के समय उनकी कविताएं युवाओं में हिम्मत जगाती थी। परशुराम की प्रतिक्षा और संस्कृति के चार अध्याय जैसे ग्रंथों ने साहित्य को नई दिशा दी।दिनकर जी ने हमे सिखाया की कलम की ताकत तलवार से भी तेज होती है। सच में वह हिंदी के गौरव हैं। राष्ट्रकवि दिनकर जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने साहित्य और राजनीति दोनों में योगदान दिया।उनकी कविताओं में ऊर्जा,साहस और संस्कृति की गहराई मिलती है।पद्मभूषण से सम्मानित दिनकर जी हमें यह संदेश देते हैं कि कठिनाइयों के बावजूद सपनों को साकार किया जा सकता है। श्री पाण्डेय ने प्रमुखता के साथ कहा कि दिनकर का नाम हिंदी साहित्य में वह प्रकाश है, जिसने अपनी तेजस्वी वाणी और कविताओं से पीढ़ियों को प्रेरित किया है। आज भी जब कोई मंच से उनके जीवन और विचारों पर बोलता है, तो श्रोताओं का हृदय गर्व से भर उठता है। इस मौके पर भाजपा के गणमान्य नेताओं ने अपने विचारों को प्रमुखता के साथ रखा तथा कार्य का संचालन और देखरेख बिशन सिंह व अन्य लोगों ने किया।फोटो -02- उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते सोनू पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने