Top News

वाराणसी - मुख्य मंत्री के सलाहकार ने किसानों के साथ किया मंथन,लिया सुझाव वाराणसी -- आगामी 22 वर्षों में कैसा होगा कृषि का स्वरूप, कृषि के क्षेत्र में क्या होगा बदलाव, कैसे सुधरेगी की मिट्टी की सेहत, प्राकृतिक खेती का क्या होगा स्वरूप, कैसे बढ़ेगी किसानो की आय, उपरोक्त गंभीर विषयों पर विस्तार पूर्वक मंथन के लिए कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के सभी विकासखण्डों के किसानों के साथ ही केवीके कृषि वैज्ञानिकों की टीम, कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार के.बी.राजू , विशिष्ट अतिथि के रूप में जल निगम के एमडी डा.राज शेखर,डा.लोहिया विश्वविद्यालय लखनऊ के एसोसिएट प्रोफेसर डा.प्रेम कुमार गौतम, पद्मश्री चन्द्रशेखर सिंह, सीडीओ हिमांशु नागपाल आदि ने किसानों के साथ मंथन किया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए किसानों ने अपनी अपनी समस्या से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में काशी जैविक उत्पाद का स्टाल आकर्षण का केंद्र रहा। खासतौर पर हरी मिर्च के पाउडर एवं गिर नस्ल की गाय का देसी घी चर्चा का विषय बना रहा। इस कार्यक्रम में प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन बार में सीटू मैनेजमेंट योजना के अंतर्गत किसानों को खेतों में फसल अवशेषों को जलाने से रोकने के लिए कृषि विज्ञान विभाग के प्रचार वाहन को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार के.बी. राजू ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डॉक्टर प्रेम कुमार गौतम, डॉ. राजशेखर, सीडीओ हिमांशु नागपाल, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, पंकज श्रीवास्तव, संतोष, आशीष, आशुतोष, केवीके के अध्यक्ष डॉ नवीन कुमार सिंह, डॉ राहुल सिंह, डॉक्टर आकांक्षा, डॉ मनीष सिंह, राजेश राय, अशोक कुमार यादव, एडीओ कृषि राहुल यादव, अमित कुमार सिंह,देवमणि त्रिपाठी, मोहित सिंह समेत विभागीय कर्मचारी व किसान गण उपस्थित रहे।फोटो -04- प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते मुख्य अतिथि केबी राजू, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने