Top News

वाराणसी, लोहता पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित एक अभियुक्त व अभियुक्ता को किया गिरफ्तार वाराणसी -- जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व लूट, चोरी, छिनैती, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लोहता निकिता सिंह की पुलिस टीम द्वारा शनिवार को मुखबिर की सूचना पर 85/80(2) बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट के नामजद वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार पाल पुत्र शोभनाथ पाल निवासी भरथरा थाना लोहता वाराणसी को तथा एक अभियुक्ता को भरथरा पेट्रोल पंप के आगे थाना लोहता से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक लोहता निकिता सिंह ने बताया कि 11 सितंबर 2025 को वादी मुकदमा ने प्रतिवादीगण द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर हुई मृत्यु के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके आधार पर थाना लोहता में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया द्वारा संपादित की गई। गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता को पुलिस द्वारा भा0द0वि0 की धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लोहता निकिता सिंह, उ0 नि0 ऋतुराज मिश्रा,का0 अजीत कुमार, म0 का0 पूजा सोनकर आदि शामिल रहे।-गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने