काशी दीप विजन, वाराणसीें मे मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ, 200 महिला सिपाहियों की झंडी।*वाराणसी।महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 का वाराणसी में रविवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे सम्पूर्णानन्द से कार्यालय डीसीपी काशी जोन (कोतवाली) तक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।रैली में 100 बाइक पर सवार 200 महिला सिपाहियों के साथ-साथ पीआरवी 112 की गाड़ियाँ भी शामिल हुईं। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज को यह संदेश देना है कि उनकी सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस मौके पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि “मिशन शक्ति केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक सतत प्रयास है। वाराणसी पुलिस हर परिस्थिति में महिलाओं के साथ खड़ी है।” उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला हेल्प डेस्क और 1090 हेल्पलाइन जैसी व्यवस्थाओं को और सशक्त बनाने की बात भी कही।कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनर पर लिखे संदेश “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” को इस रैली ने साकार किया। विभिन्न वर्गों की महिलाओं की उपस्थिति ने इसे और खास बना दिया।पुलिस कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो: नवीन प्रसाद सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें