वाराणसी काशी दीप विजन,आरएसएमटी में अभिनन्दनम-2025 के अन्तर्गत विभिन्न सत्रों का हुआ भव्य आयोजन वाराणसी -- राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में चल रहे एमबीए व एमसीए विद्यारम्भ कार्यक्रम अभिनंदन- 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को विभिन्न सत्रों का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ " तनाव प्रबंधन तकनीकें" विषयक सत्र से हुई, जिसमें वरिष्ठ न्यूरो साइकियाट्रिस्ट तनु सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को तनाव प्रबंधन की व्यवहारिक,तकनीकों, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन तथा जीवन में संतुलन बनाए रखने की रणनीतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। स्वागत उद्बोधन निर्देशक इंचार्ज प्रोफेसर अमन गुप्ता ने किया। इस सत्र का संचालन रामेश्वरी सोनकर एवं धन्यवाद ज्ञापित पीएन सिंह ने किया। इसी क्रम एनडीएमआईटी के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। वरिष्ठ बिक्री प्रबंधक सिद्धार्थ मंखंड ने अपने दो पंक्तियों के संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि बिक्री केवल एक कला नहीं, बल्कि ग्राहक की जरूरत को समझ कर उसे समाधान देना है। डेटा साइंस विशेषज्ञ ज्योति जायसवाल ने कहा कि डेटा भविष्य का इंधन है, इसे सही ढंग से उपयोग करना ही सफलता की कुंजी बनेगा। वहीं डीजल मार्केटिंग ट्रेनर ऊर्जा सेठ ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज कैरियर की सबसे सशक्त राह है, जिसे अपनाकर नई ऊंचाइयां पाई जा सकती है। इस सत्र का संचालन प्रो. संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई, जिसमें संगीत, नृत्य, नाटक और कविताओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता एवं उत्साह का प्रदर्शन किया गया। छात्रों के प्रतिभा ने उपस्थित अतिथियों एवं संकाय सदस्यों का मन मोह लिया। इस सत्र का संचालन डॉक्टर प्रीति नायर एवं आनंद मोहन पाण्डेय ने किया। स्वागत उद्बोधन निदेशक इंचार्ज प्रोफेसर अमन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें