वाराणसी काशी दीप विजन,शहनाई वादक प्रसन्ना ने सोहर बजाकर की मंगलकामना वाराणसी (काशीवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अस्सी स्थित पप्पू की चाय खेड़ी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य शहनाई वादक काशी विश्वनाथ मंदिर पंडित महेंद्र प्रसन्ना ने सोहर और भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रवक्ता अशोक पांडे, उदय शंकर पांडे, आचार्य श्रीधर पांडे, राजू भैया, मनीष सिंह सहित कई कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहनाई की मधुर धुनों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें