Top News

गाजीपुर। काशी दीप विजन,डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्णा का दौरा।पुलिस अफसरों के साथ कि अपराध समीक्षा बैठक।जन सुनवाई के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश।माफिया अपराधी गैंगों के खिलाफ कार्यवाही का दिया निर्देश।एंकर-डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्णा ने आजनगजीपुर का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अफसरों के अपराध समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान उन्होंने पुकिस अफसरों को जन सुनवाई के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।बैठक में सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी शामिल हुए। डीआईजी ने थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति और अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, गुंडों, माफियाओं, शराब तस्करों और गौ तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।डीआईजी ने सुरक्षा और साक्ष्य संकलन के लिए कैमरों को लगवाने, उन्हें लिंक करने और कंट्रोल रूम स्थापित करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, आईजीआरएस, ऑपरेशन दृष्टि और त्रिनेत्र जैसे अभियानों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बाईट-वैभव कृष्णा,डीआईजी।, महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने