Top News

वाराणसी-पुलिस सेवा के 24 वर्ष पूर्ण होने पर 2001 बैच ने मनाया 24 वां वर्षगांठवाराणसी -- 2001 बैच के उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षकों अब निरीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक बन चुके लोगों ने अपनी 24 वर्ष सेवा पूर्ण होने पर बड़ी ही धूमधाम से अपनी पुलिस सेवा की 24वीं वर्षगांठ वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में मनाया। इस बैच के सभी उप निरीक्षक वर्तमान में निरीक्षक के पद पर और कुछ तो पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भी आउट आफ टर्न प्रमोशन पाकर सेवा प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान वाराणसी जोन के अंतर्गत आने वाले कमिश्नरेट वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर के साथ-साथ वाराणसी एसटीएफ, एटीएस, विजिलेंस, ई ओडब्ल्यू, एंटी करप्शन, स्पेशल ब्रांच, अभिसूचना,एल आईयू और अन्य शाखाओं में नियुक्त एवं कार्यरत 2001 बैच के सभी लोगों ने हिस्सा लिया। उपस्थित बैचमेट के साथी गण दशकों बाद अपने साथियों को देखकर भाव विभोर हो गए और एक दूसरे से गले मिलकर बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इन लोगों ने अपनी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से अब तक की यादों को बड़ी ही संजीदगी से जीवन्त करते हुए गीत संगीत और शायरियों से माहौल को खुशनुमा बनाए रखा। सभी ने पुलिस सेवा के दौरान प्राप्त अनुभव, साहसिक कार्यों, धैर्य, संघर्ष, त्याग,निर्णय की क्षमता, अकस्मात उत्पन्न समस्या, समाधान और जोखिम पर भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा सिद्धार्थ मिश्रा राजकुमार और अमित श्रीवास्तव ने बारी-बारी से किया।फोटो -04- 24 वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते पुलिस अधिकारीगण,, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने