Top News

वाराणसी- रोहनिया व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने एक कुन्तल गांजे संग एक तस्कर को किया गिरफ्तारकब्जे से एक कुन्तल गांजा(बाजारू कीमत 20 लाख रुपए),एक मोबाइल,एक डीसीएम वाहन व 1480/नगदी किया बरामद वाराणसी -- पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट के निर्देशानुसार जनपद में शराब तस्करी, गांजा तस्करी, लूट, चोरी, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त क्राइम सरवणन टी. के‌ निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत‌ चेकिंग अभियान में मुखबिर की सूचना पर शिवाय हास्पिटल रोहनिया के पास से शुक्रवार को डीसीएम‌ वाहन में 26 पैकेटों में बोरे में रखे गये 97.976 किग्रा. अवैध गांजे के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।बरामद गांजे की अन्तर्राष्ट्रीय बाजारू कीमत लगभग बीस लाख रूपए बताया गया। पुलिस ने अभियुक्त व उसके कब्जे से 97.976 किग्रा. गांजा,एक डीसीएम‌ वाहन,एक मोबाइल फोन व 1480/ बरामद किया। अभियुक्त का नाम संजय कुमार दुबे पुत्र स्व. शेषनाथ दुबे निवासी ग्राम हथडिहा पोस्ट- रामनगर सकरी थाना दावथ रोहतास बिहार बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त ने बताया कि हमलोग गांजा को खरीदकर महंगे दामो पर बेचते हैं।इसी से हम व हमारे परिवार का खर्चा चलता है। डीसीपी वरूणापार ने कहा कि रोहनिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान गांजा बरामदगी में जो सफलता पायी है वह सराहनीय कार्य है। यह चेकिंग अभियान चलता रहेगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रोहनिया प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उ0नि0 विशाल कुमार, उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत, उ0नि0 भरत कुमार चौधरी, उ0नि0 दिनेश सिंह, हे0का0 अमरनाथ यादव, हे0का0 अवनीश कुमार राय, हे0का0 सुधीर सिंह,का0 अवनीश यादव,का0 गोविंद गौड़ और एसओजी से प्रभारी उप निरीक्षक गौरव सिंह, हे0का0 ब्रह्मदेव सिंह, हे0का0 चन्द्रभान यादव, हे0का0 प्रमोद सिंह,का0 पवन तिवारी,का0 रामाशंकर यादव आदि शामिल रहे।फोटो -01-गांजा तस्कर को मीडिया के सामने पेश करते डीसीपी वरूणापार, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने