वाराणसी,काशी विद्यापीठ : समाजशास्त्र विभाग में विशेष व्याख्यान आयोजितवाराणसी। समाजशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को 'रिसर्च पब्लिकेशंस एथिक्स इन सोशल साइंसेज' विषयक विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता अम्बेडकर स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के डीन प्रो. मनीष कुमार वर्मा ने शोध एवं प्रकाशन से संबंधित नैतिकता पर कहा कि समाज विज्ञान में इसका अनुपालन करना अत्यंत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि पी.पी.एन. कालेज कानपुर के प्रो. कृष्ण कुमार ने बताया कि समाज विज्ञानों मे शोध प्रविधि के प्रयोग मे उचित न्यायदर्श प्रणाली को अपनाते हुए शोध को पूर्ण करना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने समाजशास्त्र में शोध एवं प्रविधि का वर्तमान समय में महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। स्वागत प्रो. तेज बहादुर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राहुल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रो.बृृजेश कुमार सिंह, प्रो. भारती रस्तोगी, डॉ. सौम्या यादव, डॉ. जय प्रकाश यादव, डॉ. दिनेश कुशवाहा, डॉ.कृष्ण मोहन द्विवेदी, डॉ.पीयूष कुमार श्रीवास्तव, डॉ.संजय सोनकर डॉ. चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे। रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें