*-दरोगा का फांसी पर मिला शव मिर्जापुर*- मिर्जापुर चील्ह थाने में तैनात दरोगा लगभग 58 वर्षीय अनिल कुमार ओझा का शनिवार को फांसी पर लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे । शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दरोगा चील्ह में ही प्राइवेट कमरा लेकर रहते थे । वह प्रतापगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के मकरी गांव के निवासी थे। एक रिपोर्ट Vo 1: चील्ह थाने में तैनात दरोगा का शव शनिवार को फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक दरोगा की पहचान अनिल कुमार ओझा (58 वर्ष) के रूप में हुई है। वह थाने से कुछ दूरी पर प्राइवेट मकान किराए पर लेकर रहते थे। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। संबंधित मकान को सीज कर दिया गया है। अनिल कुमार ओझा की तैनाती 21 अगस्त 2024 से चील्ह थाने में हुई थी। विभागीय लोगों की माने तो कुछ माह से वह डिप्रेशन में रहते थे। चील्ह थाना में उनका स्थानांतरण भदोही से किया गया था। गत दिनों विभागीय तबादला के दौरान इन्हें चील्ह से देहात कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने प्रथम तल पर रहने वाले दरोगा के कमरे का निरीक्षण किया । शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है । एसपी सिंह नितेश सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ के मूलतः निवासी अनिल ओझा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया ।उनके बेटे आ गए हैं । पंचनामा कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।बताया कि मानसिक रूप से कुछ बीमार चल रहे थे ।इनका इलाज करीब 5 वर्षों से डा. संजय गुप्ता का चल रहा था । यह 1987 बैच के अधिकारी थे ।बाईट नितेश सिंह, एसपी सिटी, गुफरान अहमद की रिपोर्ट मीरजापुर ।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें