Top News

कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसीप्रेस नोटदिनांक – 16.09.2025*विषयः- थाना बड़ागांव पुलिस ने चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।*आज दिनांक 16.09.2025 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अन्तर्गत देखभाल क्षेत्र रात्रि गश्त/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाबतपुर नहर पुलिया कविरामपुर के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त कार्तिक मिश्रा उर्फ ओमकार मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र राजेश मिश्रा निवासी ग्राम देवड़ा थाना बलुआ जनपद चंदौली उम्र करीब 20 वर्ष तथा अक्षय राजभर पुत्र अजय राजभर निवासी कानूडीह थाना शिवपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0397/2025 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।*पूछताछ का विवरण–*पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि हम दोनों दोस्त हैं और हमारे पास जो पल्सर मोटरसाइकिल है वह चोरी की है, इसे हमने लगभग 3-4 दिन पहले लंका वाराणसी से चोरी किया था। पुलिस से बचने के लिए हमने मिलकर नम्बर प्लेट निकाल दिया था और पल्सर को चला रहे थे। आज हम दोनों पुनः चोरी करने की नीयत से बड़ागांव की तरफ जा रहे थे कि गश्त कर रही पुलिस को देखकर डर के मारे मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस ने हमें पकड़ लिया।*बरामदगी का विवरण –*01 अदद मोटरसाइकिल पल्सरचेचिस नं0 –रजिस्ट्रेशन नं0 – UP65CM4215अपराधिक इतिहास –*कार्तिक मिश्रा उर्फ ओमकार मिश्रा उर्फ छोटू*मु0अ0सं0 0397/2025 धारा 317(2) बीएनएस थाना बड़ागांव जनपद वाराणसीमु0अ0सं0 0376/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना लंका जनपद वाराणसी*अक्षय राजभर*मु0अ0सं0 0397/2025 धारा 317(2) बीएनएस थाना बड़ागांव जनपद वाराणसीमु0अ0सं0 0376/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना लंका जनपद वाराणसीसोशल मीडिया सेलपुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोनकमिश्नरेट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने