वाराणसी -- यूपी कालेज में हिन्दी के विकास की कहानी और रोजगार बिषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन वाराणसी -- उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के हिंदी विभाग द्वारा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के साथ मिलकर हिंदी सप्ताह के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजर्षि सेमिनार हाल में " हिंदी के विकास की कहानी और रोजगार " विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ राजर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉक्टर सदानंद सिंह ने किया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमें हिंदी को लेकर हीन भावना मुक्त होना चाहिए अपनी भाषा के प्रयोग में व्याकरण शुद्धता पर विशेष बल देना चाहिए। उन्होंने आगे हिंदी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हिंदी प्यार की, व्यवहार की, सभ्यता की, और संस्कृति की भाषा है। मंचासीन मुख्य वक्ता बीएचयू हिन्दी विभाग के प्रो. सत्यपाल शर्मा ने कहा कि हमें हिंदी का समर्थन केवल भावनात्मक आधार पर ना करके वैचारिक और तथ्यात्मक आधार पर करना चाहिए। कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान हिंदी के सम्पर्क भाषा के रूप में तेजी से विकसित होने में हिंदी भाषियों के साथ ही गैर हिंदी भाषी राजनेताओं, विद्वानों एवं मनीषियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने हिंदी में रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें पहले योग्य बनना चाहिए उसके बाद संभावनाओं के अनन्त द्वार हिंदी में खुलते जाते हैं। इस संगोष्ठी से पूर्व एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में पहला स्थान बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा खुशी मौर्या को प्राप्त हुआ। संगोष्ठी में आए हुए अतिथियों का स्वागत रसायन विज्ञान के प्रो. एनपी सिंह ने संचालन प्रो. गोरखनाथ ने तथा धन्यवाद ज्ञापित डॉ.आनंद राघव चौबे ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रो. रमेशधर द्विवेदी , डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. डीडी सिंह, प्रो. नीलिमा सिंह, प्रो. मधु सिंह, प्रो. रेनू सिंह, प्रो. रश्मि, प्रो. अनीता सिंह, प्रो. पंकज कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ अनुराग उपाध्याय, डॉ प्रदीप कुमार सिंह,डा.सत्यशरण मिश्रा,डा.शिवबचन, डा.विजय कुमार सिंह.डा. अग्नि प्रकाश शर्मा,डा.वंश गोपाल यादव,डा. श्वेता सोनकर,डा.अंकिता मिश्रा सहित सैकड़ों छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।फोटो- संगोष्ठी को सम्बोधित करते अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें