*खेल समाचार । क्राइम रिपोर्टर नवीन प्रकाश सिंह। जूनियर अंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप मे राजस्थान कोटा से पदक लेकर लौटी पहलवान कशिश यादव।* 19 से 22 अप्रैल 2025 तक कोटा राजस्थान में आयोजित अंडर 20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप से पदक लेकर लोटी कशिश यादव का आज निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में कॉलेज की प्रधानाचार्य के द्वारा कशिश यादव को अंगवस्त्र व नगद धन राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निवेदिता कॉलेज के प्रबंधक और निवेदिता साईं के कोच अजय नारायण व वार्डन सुप्रिया घोषाल स्वामीनाथ अखाड़े के प्रशिक्षक उमेश कुमार स्कूल के शिक्षक एवं कुश्ती छात्रावास के खिलाड़ी आदि लोग मौजूद रहे। कशिश पहलवान निवेदिता साईं में नियमित अभ्यास करती हैं । प्रधानाचार्य ने कहा कि किसी भी कुश्ती खिलाड़ी को कोई भी आवश्यकता होगी उसकी पूर्ति की जाएगी, हर संभव सभी खिलाड़ियों की मदद की जाएगी बस आप लोग इसी तरह से विद्यालय का जिले का प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए। रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें