Top News

वाराणसी,काशी सांसद पेंटिंग, स्केचिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2025 का हुआ भव्य शुभारंभवाराणसी -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र में काशी सांसद स्केचिंग, पेंटिंग एवं फोटोग्राफी- 2025 प्रतियोगिता का मंगलवार को संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्टेडियम के हाल में भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराया गया। विभिन्न स्तर पर कक्षा एक से पांच, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12 एवं सामान्य आयु वर्ग में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। तीन विकासखंड एवं पांच नगर क्षेत्र के प्रतिभागियों ने अपने-अपने पेंटिंग स्केचिंग एवं फोटोग्राफी को स्टैंड पर लगाकर प्रदर्शित किया। जिसे निर्णायक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के हीरालाल प्रजापति , काशी विश्वविद्यालय के कला संकाय के हेड ऑफ डिपार्टमेंट अनिल विश्वकर्मा, एवं जनपद वाराणसी के प्रख्यात फोटोग्राफर मनीष खत्री निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल द्वारा सभी फोटोग्राफी का निरीक्षण किया गया। इस प्रतियोगिता का परिणाम 17 सितंबर 2025 को प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सभी वर्गों को मिलाकर कुल 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया एवं 1000 दर्शकों ने चित्रों का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह, विभिन्न विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने प्रतियोगिता की खूब सराहना की प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते अतिथिगण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने