Top News

वाराणसी काशीदीप विजन -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में पांच दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन वाराणसी --श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी में श्री अरविंद सोसायटी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड राज्य के आर्थिक सहयोग से श्री अरविंद अध्ययन केंद्र यूसी 08 परमानन्दपुर में दिनांक 23.09.2025 से दिनांक27.09 2025 तक पांच दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यालय में छात्राओं द्वारा बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। जिसमें उन्होंने वॉल हैंगिंग, फ्रिज मैग्नेट, श्री मां के रंग सिंबल, कुल्हड़ के प्रयोग से नृत्य करने वाली गुड़िया, ज्वेलरी, कपड़े पर पेंटिंग, पॉट पेंटिंग इत्यादि बनाना सिखाया गया। हस्त निर्मित कौशल विकास के द्वारा छात्राओं को स्वावलंबी बनाना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य रहा। जिससे वह भविष्य में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। पूजा शर्मा द्वारा छात्रों को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी गई। इस कार्यक्रम का संयोजन श्री अरविंद अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉक्टर उषा बालचंदानी ने किया। डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव एवं माधुरी यादव द्वारा कार्यक्रम में अहम सहयोग किया गया। कार्यशाला में विभिन्न दिवसों में लगभग 45 से 65 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चित्रकारी बनाकर प्रदर्शित करती छात्रायें, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने