Top News

कोतवाली पुलिस द्वारा शिकायत पत्र पेटिका लगवाया। जमानियां में नारी शक्ति मिशन (या 'मिशन शक्ति') के तहत जागरूकता फैलाने के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज के साथ पिंक बूथ के पास पत्र पेटिका लगाते हुए। एसआई अभिनव गुप्ता, रविकांत सिंह, दीवान मिथिलेश सिंह, रमन कुमार, रतन कुमार सरोज इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सरिता जयसवाल भी मौजूद रही। बताया जाता है। कि पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर कोतवाली महिला पुलिस कर्मी गांवों और नगर कस्बा में चौपाल लगाकर, पर्चे बांटकर और स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं जैसे महिला हेल्प लाइन नंबरों (1090, 181, 100, आदि) के बारे में लगातार जानकारी देती आ रही हैं। उसी के तहत राह चलते या घरों से परेशान महिला पीड़ितों के लिए भीड़ भाड़ इलाको के पास पत्र पेटिका लगाई जा रही है। ताकि पीड़ित अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पत्र पेटिका में प्रार्थना पत्र डाल कर अवगत करा सके। उपनिरीक्षक अभिनव गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में सक्रिय रूप से महिलाओं को जागरूक करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने पत्र पेटिका लगाई जा रही है। ताकि पुलिस तक प्रार्थना पहुंच सके। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस कर्मी गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं से सीधे बातचीत करती हैं। और उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी देती हैं। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा से संबंधित जानकारी वाले पर्चे भी बांटे जाते हैं। गुप्ता ने बताया कि पीड़ितों को हेल्पलाइन नंबर और कानूनी अधिकारों के बारे में भी विस्तार पूर्वक समझाया जाता है। रविकांत सिंह ने बताया कि महिलाओं को जागरूक बनाने के साथ स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लिए जागरूक किया जाता है। ताकि उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि कोई भी पीड़ित महिलाए पत्र पेटिका में प्रार्थना पत्र छोड़कर पुलिस कर्मियों तक पहुंचा सकती है। ताकि पुलिस कर्मी पीड़ितों के साथ न्याय संगत कार्यवाही कर सके। सिंह ने महिला हेल्पलाइन की जानकारी: 1090, 181, 100, 108, 1098 और 1930 जैसे नंबरों के बारे में बताया जाता है। जिससे महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकें या मदद मांग सकें। इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी जानकारी दी। जहां महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की समस्याएं सुनती हैं। और समाधान सुनिश्चित करती हैं। नारी शक्ति मिशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना है। जिसके लिए पत्र पेटिका सार्वजनिक स्थानों के साथ राजकीय बालिक इंटर कालेज, महिला पुलिस पिंक बूथ के पास पत्र पेटिका लगवाया गया। सलीम मंसूरी जमानिया की रिपोर्ट

Post a Comment

और नया पुराने