काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी नगर निगम परिवहन चालक संघ का शपथग्रहण हुआ सम्पन्न वाराणसी -- नगर निगम कर्मचारी संघ से सम्बद्ध परिवहन चालक कर्मचारी संघ का शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारी संघ के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव अध्यक्ष राज कर्मचारी संयुक्त परिषद,अवधेश नारायण चतुर्वेदी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जल संस्थान कर्मचारी संघ, एवं मनोज कुमार अध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ उपस्थित रहे। निर्वाचित पदाधिकारी की नगर आयुक्त अक्षत वर्मा द्वारा भोलानाथ सोनकर- अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार मौर्य- कार्यवाहक अध्यक्ष, अजय कुमार मौर्य- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेंद्र कुमार तिवारी व अफरोज अहमद मोनी- उपाध्यक्ष, अभय कुमार चौबे- महामंत्री, शुभम सिंह- कार्यवाहक महामंत्री, राजेश सेठ- कोषाध्यक्ष, अनिल पटेल- संगठन मंत्री, ओम प्रकाश निषाद मनोज पटेल मनोज सेठ- प्रचारमंत्री, दीनानाथ चौबे- संयुक्त मंत्री, हेमंत पाठक- आडिटर के साथ-साथ कौशल ओझा, हरिवंश यादव, रंजीत यादव, कृष्ण कुमार मिश्रा, फिरोज अहमद, राधेश्याम, सुनील मिश्रा, बृजेश दुबे, राजकुमार, विनोद कुमार, धीरेंद्र पाल, अनूप सिंह आदि सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि शहर की जन सुविधाओं को नगर निगम ही सुलभ कराता है। इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनता को जितनी अच्छी सुविधाएं सुलभ करा सकें, इसका पूरा प्रयास करना चाहिए। यह बाबा भोलेनाथ की नगरी है। पूरे विश्व के लोगों का आगमन इस शहर में होता है। इसलिए हम सभी का विशेष रूप से साफ सफाई पर ध्यान रखना होगा।नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत जन सुविधाओं को सुलभ कराने में वाहन चालकों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वाहन चालक दिन ही नहीं रात्रि के पहर में भी कार्य करते रहते हैं। इसलिए इनकी कोई भी समस्या मेरे सम्मुख आएगी तो उसके समाधान हेतु मेरा पूरा प्रयास रहेगा। विगत 2 वर्षों से नगर निगम कर्मचारी संघ को देख रहा हूं। जिसका कार्य सकारात्मक रहा है, जो कर्मचारियों के साथ-साथ नगर निगम के हितों का भी पूरी निष्ठा से कार्य करते हैं। इस मौके पर जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रवीण वर्मा,आलोक भट्टाचार्य,डा.नजमा परवीन सदस्य केंद्रीय परिषद विशाल भारत संस्थान आदि उपस्थित रहे।फोटो -01- पदाधिकारियों को शपथ दिलाते नगर आयुक्त वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें