गाजीपुर काशी दीप विजन रिपोर्ट सलीम मंसूरी पुरानी गंगा नदी पक्का पुल पर रौशनी की व्यवस्था कराने की मांग। चंदन तिवारीजमानियां। गंगा नदी पर बनी हुई पुरानी पक्का पुल पर विद्युत पोल होने के बाद भी रात्रि समय रौशनी की व्यवस्था भी होने के कारण आवाजाही कर रहे। यात्रियों के लिए काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन चालकों सहित बड़े वाहनों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसके बाद भी शोपीस बने विद्युत पोल पर रौशनी के लिए लाईट नहीं लगाया जा रहा है। खासतौर से रात्रि समय आवागमन कर रहे चालकों को अंधेरे में ही आने जाने को मजबूर रहते है। छोटे बड़े वाहन चालकों के सामने गंभीर और जटिल समस्या खड़ी है। समाजसेवी चंदन तिवारी, गिरधारी सिंह, अरविंद सिंह, नारायण दास चौरसिया, मुन्ना गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि गाजीपुर गंगा नदी पर बने पक्का पुल पर वर्षों से विद्युत पोल लगा हुआ है। लेकिन विभागीय स्तर पर रौशनी के लिए ठोस कार्यवाही नहीं किया। जिसके कारण दूर दराज के साथ स्थानीय वाहन चालकों को अंधेरे में ही आवागमन करने को लाचार बने हुए है। जिसके कारण मोटर साइकिल सवार से लेकर चार पहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि आवागमन कर रहे चालकों के लिए रौशनी के लिए बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए उचित कदम उठाना चाहिए। लेकिन वर्षों से लगे पोल बल्व के अभाव में शो-पीस बना हुआ है। उच्चाधिकारियों को मालूम है। की गंगा नदी पर बने पुरानी पक्का पुल के रास्ते सुबह से लेकर रातभर छोटे बड़े वाहनों का आवाजाही होता रहता है। इसके बाद भी खंभे पर रौशनी के लिए बल्व नहीं लगाए गए। चंदन तिवारी, गिरधारी सिंह आदि लोगों ने जिले के जिम्मेदारों से पक्का पुल पर शोपीस बने पोल पर रात्रि समय रौशनी के लिए बल्व लगवाने की मांग किया है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें