Top News

निसहाय महिला की जमीन पर योगी जी के कर्मचारी लेखपाल व कानूनगो ने पैसों के लालच में दबंग का कराया अवैध कब्जा। जमानियां। तहसील अंतर्गत बहादुरपुर गांव सभा की महिला सीमा देवी पत्नी स्व० शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया की हमारे पति व ससुर की मृत्यु हो चुकी है। जबकि हमारा पुत्र नाबालिक है। मैं किसी तरह एक छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती हूं। गांव के ही ललीता कुशवाहा ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर गलत तरीके से हल्का लेखपाल व कानूनगो को पैसों का लालच देकर गलत ढंग से कागजों में ही नापी दिखाकर हमारे खेत में पत्थर गड़वा दिया। ना हमें नापी सम्बंधित कोई सुचना दिया गया ना ही कोई नोटिस दिए गए। पत्थर गाड़ने की जानकारी हमें जब ग्रामीणों से मिला तो हम तुरंत उपजिलाधिकारी जमानियां जाकर इस सम्बन्ध में बताया व प्रार्थना पत्र भी दिया। नापी सम्बंधित न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज कराया तथा एसडीएम द्वारा आश्वासन दिया गया की आपकी जमीन नापी कराने के बाद ही कब्जा दिलाए जाएंगे। लेकिन लेखपाल व कानूनगो ने पुलिस की मदद से पीड़ित महिला के खेत में धन लगे नर्सरी को ही जुताई कर अवैध कब्जा दिला दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि हमारा डेढ़ बीघा खेत वहां पर है। जो कि पहले से ही काम था और उसी में ही लगभग चार विस्वा खेत निकालकर दबंगों को दें दिया गया। और हम दर दर भटकने को मजबूर हैं। जब इस सम्बन्ध में कानूनगो नसीमुल्लाह से बात किया गया। तो उन्होंने बताया की हमें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। तथा खड़ी फसल को नहीं जुताई कराई जा सकता है। लेखपाल द्वारा की गई कार्रवाई को गलत बताया। योगी सरकार में नहीं डरता कोई अधिकारी। पैसों के लालच में करा दे रहे अवैध कब्जा क्या लेखपाल व कानूनगो पर होगी कार्रवाई या फिर पैसा जीत जाएंगी, और लाचारी हार जाएंगी। सरकार लाखों कोशिश कर रही कर्मचारियों पर नकेल कसने की किसी के भी साथ गलत व भेद-भाव नहीं किया जाएं। मगर कुछ कर्मचारियों को कोई डर नहीं है। कर्मचारीयों को बस पैसों से मतलब है जो पैसा देगा उसका काम होगा।चाहे वह सही हो या ग़लत अब क्या होता है पीड़ित महिला को न्याय मिलेगा या दर-दर भटकने को होगी मजबूर। सलीम मंसूरी जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने