एस, आर, एन, एस, एस पब्लिक स्कूल बरूईन में रक्षा बंधन सावन महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों को छात्राओं ने रखा बांधी।जमानियां। शुक्रवार को एस, आर, एन, एस, एस पब्लिक स्कूल बरूईन में रक्षाबंधन और सावन महोत्सव का हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस कर्मियों को स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने सहपाठियों एवं शिक्षकों के साथ अधिकारियों के कलाइयों पर रक्षा राखी बांध कर हर्षौल्लास के साथ रक्षाबंधन मनाया। बताया जाता है। एस, आर, एन, एस, एस पब्लिक स्कूल बरूईन के द्वारा रक्षाबंधन सावन महोत्सव कार्यक्रम मनाया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस कर्मी पहुंचे। जिनको छात्राओं सहित शिक्षिकाओं ने उनके कलाई पर राखी बाँधकर सेवा भाव के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाइयाँ भी वितरित की गईं। बताया जाता है। कि शुक्रवार को बरूईन गांव स्थित एस, आर, एन, एस, एस परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई पर झांकी निकालकर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही विद्यालय में राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य पंकज, त्रिप्ती, शाहीन, स्वास्तिका एवं साधना विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शाहीन द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस उत्सव ने न केवल बच्चों के भीतर सांस्कृतिक मूल्यों एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि समाज में भाईचारे, सेवा और समर्पण का संदेश भी दिया। उक्त मौके पर क्षेत्राधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल के बच्चे बच्चियों ने कला के माध्यम से अपना लोहा मनवाने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि यह बच्चे आगे चलकर जनपद सहित क्षेत्र का नाम रौशन कर सकते है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें