Top News

गाज़ीपुर तीरंदाजी संघ तथा द्रोणा तीरंदाजी अकादमी ! जमानियां। हाल ही में अमेरिका के बर्मिंघम में हुए 21वें वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में भारतीय पुलिस दल ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। और पदक जीतकर लौटने वाले खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जा रहा है। इसके साथ नगर कस्बा बाजार सहित छोटे शहरों के साथ घरों के लिए पहुंचने वाले तीरंदाज खिलाड़ियों का भव्य स्वागत की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलग अलग इलाकों सहित छोटे शहर में पदक विजेता खिलाड़ियों के लौटने पर उनका शानदार रोड शो और नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। वहीं क्रम में जमानियां तीरंदाजी खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष दुबे का 7 अगस्त को स्थानीय रेलवे स्टेशन से लेकर घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही नगर कस्बा बाजार में लोगों ने रोड शो में हिस्सा लेकर उनका उत्साह बढ़ाया और इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश सिंह ने खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं दी। कुल 2 स्वर्ण और एक सिल्वर मेडल जीता। ये रोड शो और समारोह खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और समर्पण का सम्मान करते हैं। इन आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। बल्कि यह भी संदेश जाता है। कि देश अपनी पुलिस के जवानों के बलिदान को महत्व देता है। चाहे वह ड्यूटी पर हो या खेल के मैदान में। बताया जाता है। कि सरकार की ओर से सम्मान दी गई। जिसमें भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर भारत सरकार ने भी उनका अभिनंदन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया। इस दौरान गृह मंत्री ने यह भी घोषणा की कि 2029 में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स की मेजबानी भारत करेगा। जिसका आयोजन अहमदाबाद, गांधीनगर और केवडिया में किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भारतीय दल 613 पदक के रिकॉर्ड को तोड़कर और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। उक्त मौके पर जिला तीरंदाजी संघ सचिव नंदू दुबे, रामाधार दुबे , संजय उपाध्याय, पूर्व प्रधान हरिवंश यादव, संदीप सिंह ,मंडल अध्यक्ष, गिरीश दुबे ,संजय दुबे ,राहुल, अमरदेव ,राजेश गुप्ता ,त्रिभुवन सिंह,रमेश सिंह ,स्थानीय कोच संदीप ,प्रमोद, नमिता, अंजलि ,प्रदीप ,इमरान,विशाल ,कृष , रोहित सहित सैकड़ों खिलाड़ियों की उपस्थिति रही। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने