सारा मॉल दूरहिया के तरफ से बेसहारा गरीबों में केला वितरण करने के बाद बंदरों को भी केला खिलाया।जमानियां। मोहल्ला दूरहिया स्थित सारा मॉल के तत्वाधान में बुधवार को अपने समर्थकों के साथ मंडी बाजार के पीछे पहुंचकर बाढ से परेशान लोगों में केला का वितरण किया। इसके साथ ही व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बंदरों के झुंड में पहुंचकर सभी को केला खिलाया। बताया जाता है। कि बाढ़ से परेशान लोगों में सामाजिक संगठनों ने दो कदम आगे निकलकर मदद कर रहे है। उसी क्रम में जमानियां दूरहिया मोहल्ला स्थित सारा मॉल के मैनेजर मोहम्मद फैजान ने हीरों एजेंसी के तरफ से बेसहारा गरीबों में केला वितरण कराया। वहींबंदर का नाम सुनकर या देखकर ही मन में कंपकंपी आने लगती है। लेकिन इसके इतर कुछ लोग ऐसे भी हैं। जो कपिराज की सेवा करने से नहीं डरते रहे है। उसी क्रम में व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता कस्बा बाजार स्थित बर के पास पहुंचकर झुंड में रहे बंदरों यानि कपिराज की सेवा करते हैं। केला खिलाया। सारा मॉल के मैनेजर मोहम्मद फैजान एवं इजहार खान के साथ मुन्ना गुप्ता ने बंदरों को केला खिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कपिराज की सेवा धर्म मानकर कर रहे हैं। मुन्ना गुप्ता ने कहा कि बेसहारों का दर्द समझने वाले मोहम्मद फैजान के सहयोग से बंदरों को हाथ से केला खिलाते हैं। आसिम खान उर्फ सोनू पंडित, संजीत यादव आदि सहित सहयोगी रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें