वाराणसी,सर्किट हाउस में महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई में दस मामले आयेवाराणसी --उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा द्वारा बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में जनसुनवाई किया गया। जनसुनवाई में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र, एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दूबे,पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रितेश बिंदल, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श कुमार, सहायक श्रमायुक्त, संरक्षण अधिकारी निरूपमा सिंह, प्रभारी महिला थाना, सेंटर मैनेजर वन स्टाप पाण्डेयपुर रश्मि दूबे, जेंडर स्पेशलिस्ट उपस्थित रहे। महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 10 प्रकरण आए जिसमें से एक प्रकरण निराश्रित महिला पेंशन से संबंधित था। उसका मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरण को संबंधित विभाग के बैठक में उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सुपुर्द कर दिया गया। महिला आयोग की सदस्य द्वारा सभी विभाग के अधिकारियों से महिलाओं के मुद्दों पर पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा महिलाओं की अगर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर प्राथमिकता के आधार पर जांच करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान सदस्य द्वारा आगामी जनपद भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनो के साथ ब्लाक स्तर पर चौपाल आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के पश्चात आयोग के सदस्य द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा के साथ जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला बैरकों में महिला बन्दियों से मुलाकात की गयी तथा उनके खान-पान, दवा चिकित्सा आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि महिला सदन को महिला सुधार गृह के नाम से लिखा जाए। जिनके पास पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाय। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक जिला कारागार सौरभ श्रीवास्तव जेलर जिला कारागार उपस्थित रहे। जिला कारागार निरीक्षण के पश्चात दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में महिला विंग का निरीक्षण किया गया। चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि दवाओं की उपलब्धता एवं उनकी एक्सपायरी के समय को ध्यान में रखें। इलाज के लिए भर्ती महिलाओं को सभी सुविधाएं उचित रूप से मिले, इसका ध्यान रखा जाए।वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण के दौरान महिलाओं से संबंधित प्रकरणों तथा पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं/ अभिलेखों का अवलोकन किया गया। जिला जेल का निरीक्षण करती आयोग की सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें