बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मलसा चौकी पर बंटवाईं दवाएं।जमानियां। सीएमओ गाजीपुर के दिशा निर्देश के तहत बुधवार को विकास खंड अंतर्गत मलसा राहत चौकी पर कैंप लगाकर बंटवाई गई दवाएं। बताया जा रहा है। कि गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ाव को देखते हुए। सीएमओ गाजीपुर के निर्देश के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के कुशल मार्ग दर्शन पर महिला डाक्टर नीलम यादव, संगीता कुशवाहा आदि स्टाफ कर्मियों द्वारा बाढ़ चौकी मलसा में कैंप लगाकर बांटी गई दवाएं। इस संबंध में महिला चिकित्सक डाक्टर नीलम यादव ने बताया कि लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद बाढ़ चौकियों में कैंप लगाकर मरीजों को दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही मरीजों की जांच के बाद दवा दी गई। ताकि उन्हें दवा के लिए भटकना न पड़े।उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय समय पर चल रहे स्वास्थ्य शिविर में कैंप लगाए जा रहे है। नीलम यादव ने बताया कि 30 से लेकर 50 मरीजों को सर्दी, जुकाम, बुखार व डायरिया के मरीजों की दवा वितरित किया गया। गंगा नदी में जलस्तर बढ़ते देख बाढ़ चौकियों में कैंप के माध्यम से दवाएं बांटी जा रही है। उक्त मौके पर एएनएम संगीता, एएनएम नलिनी, सीएचओ निधि खरवार मौजूद रही। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें