गाजीपुर।लहूलुहान हालत में मिले युवक युवती।दोनो के गले मे धारदार हथियार से चोट के निशान।गला कटने से युवती की मौत,युवक की हालत गम्भीर।दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद का मामला।युवक को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया।रिश्ते में चाचा भतीजी बताये जा रहे है युवक युवती।पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी।एंकर-खबर गाजीपुर से है।जहाँ एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में घर के एक कमरे में एक युवक और युवती लहूलुहान हालत में पड़े मिले।दोनो के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे।दोनो को गाजीपुर मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।जहां पहुंचने से पहले युवती ने दम तोड़ दिया था,जबकि युवक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।युवक और युवती रिश्ते में चाचा भतीजी बताये जा रहे है।पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव के सुरेंद्र चौहान की पुत्री मधु और रिश्ते में उसका चाचा सुनील घर के एक कमरे में लहूलुहान हालत में पड़े पाए गए।दोनो का गला धारदार हथियार से कटा हुआ था।दोनो को आननफानन गाजीपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया,जबकि युवक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि युवक युवती के पिता की मौसी का लड़का है।युवक और युवती के बीच चाचा भतीजी का रिश्ता है।ऐसे में घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।बाईट-ज्ञानेंद्र प्रसाद,एएसपी गाजीपुर।बाईट-डा. अभिनव आनन्द,ईएमओ।, महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें