गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद उपजिलाधिकारी के द्वारा गड़हा छानबे का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।जमानियां। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी द्वारा बाढ़ क्षेत्र गडहा छानवे घाटमपुर में खण्ड विकास अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी गुलाब शंकर पटेल के साथ ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा बाढ़ के उपरांत उत्पन होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने आदि के संबंध में वार्ता किया गया एवं ग्राम में ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद विकास खंड अंतर्गत ग्राम गड़हा छानबे का एसडीएम ज्योति चौरसिया के द्वारा शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य नदी के बढ़े हुए। जलस्तर का जायजा लेना और स्थिति की निगरानी करना है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिसके कारण विभागीय अधिकारियों ने बाढ क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र उपजिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें गड़हा छानबे, मतसा, देवरियां का निरीक्षण कर जायजा लिया। इसके साथ गंगा नदी के किनारे उपजाऊ खेतों में फसल नुकसान का आकलन किया। और यह सुनिश्चित किया कि स्थिति नियंत्रण में है। और कोई अनहोनी न हो इसके लिए तहसील प्रशासन ने यह कदम उठाया। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि गंगा नदी में बढ़े हुए जलस्तर से संबंधित संभावित जोखिमों की निगरानी की जा रही है। ताकि समय रहते ज़रूरी कदम उठाए जा सकें। और जलस्तर की लगातार निगरानी कर सकते हैं। एवं ज़रूरत पड़ने पर किसी प्रकार के बाढ़ पूर्व उपाय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर पर नज़र रखने और संभावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए किया गया है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें