क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी के नेतृत्व में जागरूकता के लिए सेंट्रल पब्लिक स्कूल बच्चों द्वारा साइकिल रैली निकाली गई।जमानियां। क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी के नेतृत्व में जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल रहे, जागरूकता रैली छात्र शामिल होकर साइकिल चलाकर चल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने बताया कि मतदान हम सबका अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग सभी बेहतर सरकार चुनने में जरूर करना चाहिए। बताया जाता है। कि शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा सुरक्षा की दृष्टि के तहत साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि साइकिल रैली का उद्देश्य यातायात के प्रति जागरूक रहे। जाम से छुटकारा मिल सके। को रवाना किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता रैली नगर कस्बा बाजार होते मोहल्ला लोदीपुर होते तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चे पठन पाठन छोड़ कर साइकिल रैली में शामिल हुए। इस दौरान जागरूकता रैली में शामिल बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए सभी बड़ो का आगे आकर हर जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छी अच्छी रास्ता बताए। उक्त मौके पर व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, रविकांत सिंह, अखिलेश कुमार आदि पुलिस कर्मी और सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बीरबल आदि शिक्षक रहे। फोटोक्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, रविकांत सिंह आदि पुलिस कर्मी एवं सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ साइकिल रैली में शामिल हुए। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें